Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राजनीतिक » नगर निगम चुनाव » हजारीबाग नगर निगम में उप महापौर को लेकर सरगर्मी, मिताली रश्मि और अविनाश यादव चर्चा में

हजारीबाग नगर निगम में उप महापौर को लेकर सरगर्मी, मिताली रश्मि और अविनाश यादव चर्चा में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग नगर निगम में उप महापौर को लेकर सरगर्मी, मिताली रश्मि और अविनाश यादव चर्चा में

हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद अब उप महापौर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। उप महापौर पद के लिए दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं—वार्ड 22 पार्षद मिताली रश्मि और वार्ड 36 से निर्विरोध निर्वाचित पार्षद अविनाश यादव, और मिताली रश्मि पहली बार वार्ड पार्षद बनी हैं और उच्च शिक्षित पार्षदों में शामिल हैं। उन्होंने एमबीए किया है और करीब 10 वर्षों तक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य किया है। उनका कहना है कि पार्षदों का सहयोग मिला तो वे उप महापौर बनकर पूरे नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी।वहीं वार्ड 36 से निर्विरोध जीते अविनाश यादव समाजसेवी और कारोबारी के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण पार्षदों के बीच उनकी अच्छी पहचान है।

13 मार्च को होगा शपथ ग्रहण

13 मार्च को हजारीबाग नगर निगम के महापौर, उप महापौर और सभी वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा। महापौर पद पर अरविंद कुमार राणा निर्वाचित हुए हैं। उप महापौर का चुनाव पार्षदों के बीच गोपनीय मतदान के जरिए किया जाएगा।शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सदर एसडीओ आदित्य पांडेय ने समाहरणालय परिसर के 200 मीटर क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत 13 मार्च सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश दिया है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त सख्त, 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त सख्त, 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश चतरा:समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में

हजारीबाग में जोनल क्राइम मीटिंग, IG सुनील भास्कर ने अपराध नियंत्रण और रामनवमी-ईद की तैयारियों की समीक्षा की

हजारीबाग में जोनल क्राइम मीटिंग, IG सुनील भास्कर ने अपराध नियंत्रण और रामनवमी-ईद की तैयारियों की समीक्षा की हजारीबाग:हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उत्तरी छोटानागपुर

KD माइंस क्रशर से उड़ती धूल ने ग्रामीणों का जीवन किया मुश्किल, खेती और स्वास्थ्य पर खतरा

KD माइंस क्रशर से उड़ती धूल ने ग्रामीणों का जीवन किया मुश्किल, खेती और स्वास्थ्य पर खतरा केरेडारी (NTPC KD Mines):केरेडारी प्रखंड स्थित एनटीपीसी की

चीन में तीन जुड़वां भाइयों की अनोखी शादी, एक ही दिन बने दूल्हे, कहानी वायरल

चीन में तीन जुड़वां भाइयों की अनोखी शादी, एक ही दिन बने दूल्हे, कहानी वायरल चीन (हेनान प्रांत):सोशल मीडिया पर तीन जुड़वां भाइयों की सामूहिक

Live Cricket

error: Content is protected !!