Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » हजारीबाग खनन कंपनी में आगजनी और गोलीबारी मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

हजारीबाग खनन कंपनी में आगजनी और गोलीबारी मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय समाचार डेस्क

हजारीबाग खनन कंपनी में आगजनी और गोलीबारी मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद।

हज़ारीबाग:-हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में स्थित कार्तिक माइनिंग कंपनी में 4 मार्च 2025 को अज्ञात अपराधियों द्वारा एक हाईवा में आग लगाने और गोलीबारी करने की घटना हुई थी। अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा था, जिसमें राहुल दुबे को “मैनेज” किए बिना काम न करने की धमकी दी गई थी। इस मामले में उरीमारी ओ.पी. थाना में 5 मार्च 2025 को कांड संख्या 49/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 21 मार्च 2025 की रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि न्यू बिरसा प्रोजेक्ट कांटा घर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति कोयला खदान के आसपास घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान:

  1. मो. वारिस (21 वर्ष), पिता मो. मुस्तकीम, ग्राम पुन्दोल, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग।
  2.  मो. इजाज (21 वर्ष), पिता मो. मुमताज खलीफा, ग्राम चंदोल, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग।

भागने वाले व्यक्ति की पहचान राहुल रविदास, पिता सुनील रविदास, ग्राम चंदोल, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।

किसके पास से क्या हुई बरामदगी:

  •  मो. वारिस के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
  • दोनों के पास से मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पूछताछ में खुलासा:

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने राहुल दुबे के कहने पर ही 4 मार्च 2025 को कार्तिक माइनिंग कंपनी में आगजनी और गोलीबारी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में मो. जियारत, मो. सलामत अंसारी और सुबोध कुमार भी शामिल थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राहुल दुबे के कहने पर चरही थाना क्षेत्र के कोटा घर और उरीमारी थाना क्षेत्र के पोटंगा में स्थित कांटा घर की रेकी करने की बात भी स्वीकार की।

अन्य गिरफ्तारियां:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. जियारत, मो. सलामत अंसारी और सुबोध कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. मो. वारिस (21 वर्ष), ग्राम पुन्दोल
2. मो. इजाज (21 वर्ष), ग्राम चंदोल
3. मो. जियारत (25 वर्ष), ग्राम गुरुचट्टी
4. मो. सलामत अंसारी (लगभग 24 वर्ष), ग्राम चंदोल
5. सुबोध कुमार (21 वर्ष), ग्राम मिर्जापुर

बरामदगी:

  1. स्कूटी (JH02BN3466)
  2. हीरो होंडा मोटरसाइकिल (JH09H6064)
  3. देशी कट्टा (1)
  4. जिंदा कारतूस (3)
  5. एंड्रॉइड मोबाइल (6)
  6. कीपैड मोबाइल (1)

छापेमारी दल:

  •  श्री पवन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव
  • पु.नि. अनिल कुमार, बड़कागांव अंचल
  • थाना प्रभारी, उरीमारी ओ.पी.
  •  सशस्त्र बल, उरीमारी ओ.पी.
Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!