Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » हजारीबाग के बड़कागांव में डबल मर्डर, कोयला व्यवसायी की हत्या, भागते अपराधियों की गाड़ी से ग्रामीण की मौत

हजारीबाग के बड़कागांव में डबल मर्डर, कोयला व्यवसायी की हत्या, भागते अपराधियों की गाड़ी से ग्रामीण की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग के बड़कागांव में डबल मर्डर, कोयला व्यवसायी की हत्या, भागते अपराधियों की गाड़ी से ग्रामीण की मौत

हजारीबाग:हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नपोखुर्द गांव में गुरुवार देर रात डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अपराधियों ने धारदार हथियार से कोयला व्यवसायी रोहित साव की हत्या कर दी। वहीं वारदात के बाद भागने के दौरान अपराधियों की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक ग्रामीण की भी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार रोहित साव गुरुवार रात अपने गांव में ही मौजूद थे। इसी दौरान सफेद स्कॉर्पियो में सवार कुछ अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि रोहित साव कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी स्कॉर्पियो से भागने लगे। इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से गांव के ही निवासी प्रदीप साव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग तेज, ट्रेलर से पहले ही US में करीब 1 मिलियन डॉलर की कमाई

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग तेज, ट्रेलर से पहले ही US में करीब 1 मिलियन डॉलर की कमाई राष्ट्रीय समाचार डेस्क:आदित्य धर के निर्देशन में

नगवा टोल प्लाजा पर मनमानी का आरोप, स्थानीय वाहनों से वसूला जा रहा टोल

नगवा टोल प्लाजा पर मनमानी का आरोप, स्थानीय वाहनों से वसूला जा रहा टोल। Hazaribagh:हजारीबाग के नगवा टोल प्लाजा को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी

जलकुंभी से पट गई हजारीबाग झील, पानी की जगह दिख रहा मैदान जैसा नजारा

जलकुंभी से पट गई हजारीबाग झील, पानी की जगह दिख रहा मैदान जैसा नजारा। हजारीबाग:हजारीबाग की ऐतिहासिक और खूबसूरत झील इन दिनों जलकुंभी की समस्या

हजारीबाग के बड़कागांव में डबल मर्डर, कोयला व्यवसायी की हत्या, भागते अपराधियों की गाड़ी से ग्रामीण की मौत

हजारीबाग के बड़कागांव में डबल मर्डर, कोयला व्यवसायी की हत्या, भागते अपराधियों की गाड़ी से ग्रामीण की मौत हजारीबाग:हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के

Live Cricket

error: Content is protected !!