Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » स्वर्ण व्यवसायी दहशत में,लेवी की धमकी से हड़कंप, सांसद ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

स्वर्ण व्यवसायी दहशत में,लेवी की धमकी से हड़कंप, सांसद ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

स्वर्ण व्यवसायी दहशत में,लेवी की धमकी से हड़कंप, सांसद ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

हजारीबाग:- जिले में स्वर्ण व्यवसायियों को मिल रही धमकियों से हड़कंप मच गया है। 22 जून को श्री ज्वेलर्स पर हुई फायरिंग के बाद दो अन्य स्वर्ण व्यवसायियों को 10 लाख रुपए की लेवी के लिए धमकी मिली है। इस घटना के बाद व्यापारी समुदाय दहशत में है। व्यवसायियों का कहना है कि अब दुकान खोलने में भी डर लग रहा है।हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और अब तक दो बार पुलिस अधीक्षक से मिलकर व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। सोमवार को स्वर्ण व्यवसायिक संघ के प्रतिनिधियों ने भी सांसद के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से भेंट की और स्थिति से अवगत कराया।व्यवसायियों का कहना है कि मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए धमकी दी जा रही है। इस पर स्वर्ण व्यवसायिक संघ के जितेंद्र कुमार सोनी और अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के केंद्रीय सचिव राजेंद्र लाल ने कहा कि अगर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे शहर में असुरक्षा की भावना फैल सकती है।पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग गश्त बढ़ा दी गई है, अलग से टीम गठित की गई है, और इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना के बाद हजारीबाग में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां एक ओर सांसद मनीष जायसवाल ने जिला प्रशासन को आगाह किया है, वहीं पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि व्यवसायियों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!