सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, शादी का वादा और 5 लाख की ठगी

गोड्डा: युवती ने युवक पर लगाया यौन शोषण व ठगी का आरोप, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

भागलपुर निवासी 24 वर्षीय युवती ने झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के चंदन महतो पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और करीब 5 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, दोनों की पहचान 2022 में सोशल मीडिया पर हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने विश्वास में लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और विभिन्न माध्यमों से लगभग 5 लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन बाद में चंदन ने उससे संपर्क तोड़ लिया — कॉल ब्लॉक, सोशल मीडिया अकाउंट बंद और कोई जवाब नहीं।22 जुलाई को जब युवती आरोपी के गांव पहुंची, तो चंदन की मां ने उसके साथ मारपीट की। थाने पहुंचने पर भी पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। यह मामला महिला सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











