Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » सेवानिवृत्त जवान अनिल कुमार के सम्मान में निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति से गूंजा क्षेत्र

सेवानिवृत्त जवान अनिल कुमार के सम्मान में निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति से गूंजा क्षेत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सेवानिवृत्त जवान अनिल कुमार के सम्मान में निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति से गूंजा क्षेत्र

आशीष यादव की रिपोर्ट

हजारीबाग (सदर प्रखंड) – भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जवान अनिल कुमार के सम्मान में शुक्रवार को सखिया पंचायत में एक भव्य सम्मान यात्रा सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह यात्रा नूतन नगर से शुरू होकर पूरे क्षेत्र में निकाली गई, जहाँ जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर अपने वीर सपूत का स्वागत किया।

इस अवसर पर सदर प्रखंड के उप प्रमुख रविकांत सिंह ने अनिल कुमार को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और कहा, “अनिल कुमार जैसे देशभक्तों के कारण ही हमारा देश सुरक्षित है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सेना के प्रति हमारी श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है।”

यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा। क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया।

समारोह में मुख्य रूप से मनोज ठाकुर, दिनेश यादव, विक्की कुमार, धान सुभाष ठाकुर, बलदेव ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अनिल कुमार की देशसेवा को सलाम करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

Live Cricket

error: Content is protected !!