Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2025 में एंजल्स हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2025 में एंजल्स हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2025 में एंजल्स हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

हज़ारीबाग:-हजारीबाग के बड़कागांव रोड स्थित शंकरपुर के एंजल्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2025 में एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। स्कूल के सभी 117 विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। स्कूल का औसत परिणाम 84.75% रहा, जो कि बीते वर्षों की तुलना में और बेहतर है।

विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन:-

  • विज्ञान संकाय में मानसी कुमारी ने 94.2% अंक प्राप्त कर टॉप किया।
  • वाणिज्य संकाय में अक्षया जैन ने 96.4% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • कला संकाय में अभिराज सिंह और अमृतांश कश्यप ने संयुक्त रूप से 95.2% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

परिणाम का विस्तृत विश्लेषण:-

  • 34 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए
  • 27 विद्यार्थियों को 85-90% अंक
  • 25 विद्यार्थियों को 80-85%
  • 21 विद्यार्थियों को 75-80%
  • 9 विद्यार्थियों को 70-75%
  • मात्र 1 विद्यार्थी 70% से कम अंकों के साथ उत्तीर्ण हुआ

यह स्कूल का लगातार नौवां वर्ष है जब सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की है।

नेतृत्व और शिक्षकों की सराहना:-स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “यह परिणाम टीमवर्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।”प्रधानाचार्य शिखा अग्रवाल ने भी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!