Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » सीएसआर फंड से बना 25 लाख की लागत का प्याऊ बेकार, एक बूंद पानी नहीं टपका

सीएसआर फंड से बना 25 लाख की लागत का प्याऊ बेकार, एक बूंद पानी नहीं टपका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सीएसआर फंड से बना 25 लाख की लागत का प्याऊ बेकार, एक बूंद पानी नहीं टपका

सिमरिया:-अनुमंडल मुख्यालय स्थित एकमात्र रेफरल अस्पताल में मरीजों और अस्पताल कर्मियों को ठंडा व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएसआर मद से 25 लाख रुपये की लागत से लगाया गया प्याऊ मशीन सालों से बेकार पड़ा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह मशीन कभी चालू ही नहीं हुई। जबसे इसे लगाया गया, तब से एक बूंद पानी भी इससे नहीं निकला। गर्मी के इस मौसम में जहां ठंडे पानी की सख्त जरूरत है, वहीं यह प्याऊ केवल शोपीस बनकर खड़ा है।

सोलर प्लेट भी टूटी, पेड़ की डाल से हुआ नुकसान

बीते गुरुवार को आई तेज आंधी-तूफान में प्याऊ मशीन की सोलर प्लेट पर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे प्लेट पूरी तरह चकनाचूर हो गई। अब मशीन के चालू होने की संभावना और भी कम हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस योजना के नाम पर रुपयों की बंदरबांट तो हो गई, पर आज तक न मरीजों को और न ही कर्मियों को ठंडा पानी नसीब हुआ।

प्रशासन की उदासीनता, अब तक नहीं हुई जांच

मामले की शिकायत के बावजूद अब तक किसी अधिकारी की नजर इस पर नहीं गई है। ना ही मरम्मत की कोई पहल की गई और न ही मशीन को चालू कराने की दिशा में कोई प्रयास हुआ।लोगों ने इस मामले की जांच की मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि 25 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी प्याऊ मशीन क्यों नहीं चालू हो पाई।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!