Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास बने सहारा, पीड़ित परिवार को शकुशल भेजा घर!

सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास बने सहारा, पीड़ित परिवार को शकुशल भेजा घर!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गरीब आदमी हैं ए बाबू कोय उपाय कर हमरा घर भेज दा

सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास बने सहारा, पीड़ित परिवार को शकुशल भेजा घर!

हजारीबाग:-अपने जनप्रतिनिधियों को लेकर आम जनमानस में यह सोच रहती है की मेरा सांसद, विधायक, मुखिया आदि बस वोट के समय दर्शन देते हैं या फिर जितने के बाद उनसे मिलना बहुत मुश्किल होता है। लोगों में यह आम धारणा है की हमारे जनप्रतिनिधि बस कुछ लोगों के लिए ही काम आते है। दरअसल रविवार संध्या अपने परिचित जो शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में इलाजरत थे उन्हें देखकर जैसे बाहर निकला तो देखा की एक परिवार बिलख बिलख कर रो रहा है। नजदीक जाकर देखा तो लगभग तीन वर्ष के बच्चे को गोद में लेकर एक मां रो रही थी।पास खड़े परिजनों से बात करने पर पता चला की तीन वर्षीय रित्विक पिता दीपेन्द्र भुइयां ग्राम हुड़मुड़ थाना पत्थलगड्डा जिला चतरा निवासी को रविवार दोपहर बाद किसी विषैले सांप ने काट दिया। परिजन पहले बच्चे की झाड़ फुक करने में रहे पर हालत बिगड़ता देख इलाज के लिए हजारीबाग लेकर आ रहे थे पर सुविधा के अभाव में देर होने के कारण बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन फिर भी उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लेकर आए पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इन सारी बातों को सुनकर मन में कई सवाल उठ रहे थे तभी बच्चे की मां ने रोते हुए कहा की गरीब आदमी हैं पैसा कौड़ी कुछ नहीं है कोय उपाय कर घर भेजवा दा बाबू।भरे मन को हल्का कर यह सोचने लगा की पीड़ित परिवार को शकुशल घर भेजना है और मोबाइल को निकाल कर सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास को फोन किया और सारी घटना की जानकारी देते हुए परिवार को घर पहुंचाने को कहा। विधायक श्री दास ने पहले तो घटना पर अपनी संवेदना जताया फिर कहा की किसी कार्यक्रम को लेकर इटखोरी में है पर कोई बात नहीं सारी व्यवस्था किया जाएगा और परिवार को शकुशल घर भेजा जाएगा। फिर क्या था अगले कुछ मिनटों में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के द्वारा कार्यरत संजीवनी सेवा कुटीर से लोग आए विधायक उज्ज्वल दास जी के लोगों ने भी एंबुलेंस की व्यवस्था किया और तो और इस एक घंटे में सिमरिया विधायक के द्वारा कई बार मुझे फोन किया गया साथ ही एंबुलेंस ड्राइवर से भी बात करवाया और कहा की किसी भी तरह की परेशानी ना हो। श्री दास ने बताया की चूंकि उनका विधानसभा क्षेत्र हजारीबाग से बहुत नजदीक है और इस तरह के मौके पर लोग बीमार को हजारीबाग लेकर आते हैं तथा जब भी कोई खबर उन तक आती है तो वह खुद या फिर उनके कार्यकर्ता हर समय सेवा के लिए उपलब्ध हैं।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास बने सहारा, पीड़ित परिवार को शकुशल भेजा घर!”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!