Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » सामाजिक बुराइयां अच्छे लोगों की निष्क्रियता से पनपती हैं : डॉ. सजल मुखर्जी

सामाजिक बुराइयां अच्छे लोगों की निष्क्रियता से पनपती हैं : डॉ. सजल मुखर्जी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सामाजिक बुराइयां अच्छे लोगों की निष्क्रियता से पनपती हैं : डॉ. सजल मुखर्जी

यूनियन क्लब में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह आयोजित

हजारीबाग :स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सोमवार संध्या स्थानीय यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी के केशव हॉल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला जागृति संघ, बेंगॉली एसोसिएशन तथा यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।समारोह का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण एवं मंगलदीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बिकास चौधरी, डॉ. सजल मुखर्जी,  स्मिता मुखर्जी,  रूपा चटर्जी एवं सोमनाथ कुनार उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता डॉ. सजल मुखर्जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक बुराइयां बुरे लोगों से नहीं, बल्कि अच्छे लोगों की निष्क्रियता से पनपती हैं। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद मानव सेवा, शिक्षा और आत्मविश्वास को सामाजिक परिवर्तन का आधार मानते थे।
डॉ. मुखर्जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ‘भय’ को मानव जीवन की सबसे बड़ी कमजोरी बताया है। उनके अनुसार भय ही अज्ञानता, दुख और दुर्बलता का मूल कारण है। निडर होकर तथा अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानकर ही व्यक्ति भय पर विजय प्राप्त कर सकता है। उन्होंने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण के प्रमुख अंशों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। तनुश्री मुखर्जी के निर्देशन में समूह गान प्रस्तुत किया गया, जिसमें तापसी दास, पायल मुखर्जी, सुहाष सर्वाधिकारी, संपा एवं देवादित्य ने भाग लिया।
सुभश्री मुखर्जी की भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। तनिष्का सोनल के एकल गायन को खूब सराहना मिली। मौमिता गांगुली ने पार्श्वसंगीत के साथ प्रभावशाली अभिव्यक्ति दी। वहीं वर्षा दे ने विवेकानंद के विचारों को दैनिक जीवन में अपनाने पर अपने विचार साझा किए। संपा ने ‘बेलूर’ कविता का सजीव पाठ किया।
कार्यक्रम का संचालन आशीष चौधरी ने किया, जबकि बेंगॉली एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग उपस्थित रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!