Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

हजारीबाग:-गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव इस वर्ष सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मौन प्रभातफेरी से हुई, जिसमें सदस्यों ने नगर भ्रमण करते हुए शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।इसके उपरांत स्थानीय बुढ़वा महादेव मंदिर में सभी सदस्यों ने लगभग 20 मिनट का ध्यान किया। इस दौरान पहलगाम हमले में शहीद हुए वीर जवानों और दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की गई।हर वर्ष की तरह इस बार कोई भव्य आयोजन या बड़ा सत्संग नहीं किया गया। इसके स्थान पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सीमित एवं सादगीपूर्ण सत्संगों का आयोजन किया गया, जो भारत के वीर सैनिकों को समर्पित रहा।यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक एकता का प्रतीक रहा, बल्कि देशभक्ति और सहानुभूति की भावना को भी मजबूत करने वाला रहा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!