Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से हजारीबाग को मिली बड़ी सौगात,सीआरआईएफ योजना के तहत क्षितिज हॉस्पिटल से सिंदूर बायपास तक 10 किमी सड़क का होगा पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण

सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से हजारीबाग को मिली बड़ी सौगात,सीआरआईएफ योजना के तहत क्षितिज हॉस्पिटल से सिंदूर बायपास तक 10 किमी सड़क का होगा पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से हजारीबाग को मिली बड़ी सौगात,सीआरआईएफ योजना के तहत क्षितिज हॉस्पिटल से सिंदूर बायपास तक 10 किमी सड़क का होगा पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण

जर्जर सड़कों और ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी राहत: मनीष जायसवाल

हजारीबाग:-हजारीबाग वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप शहर को एक बड़ी अधोसंरचनात्मक सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के अंतर्गत क्षितिज हॉस्पिटल से सिंदूर बायपास (पुराना एनएच-33) तक की लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, मजबूतीकरण और चौड़ीकरण जल्द शुरू होने वाला है।यह प्रमुख सड़क मासीपीढ़ी, आर्यानगर, पतरातू मोड़, कोलंबस चौक, बस स्टैंड, चूरचू रोड, डिस्ट्रिक्ट मोड़, विकास नगर होते हुए सिंदूर बायपास से जुड़ती है, जो हजारीबाग की प्रमुख जीवनरेखा कही जा सकती है। वर्षों से इस मार्ग पर जर्जर हालत और भारी ट्रैफिक की वजह से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है।सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से हजारीबाग शहरवासियों के साथ-साथ रांची, पटना और अन्य शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “यह मेरा संकल्प रहा है कि हजारीबाग को सुदृढ़ और आधुनिक अवसंरचना मिले। जनता की मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर जो यह परिणाम आया है, वह हम सबकी जीत है।”सांसद ने इस परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि और सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!