Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » सरकार ने हाईकोर्ट को बताया: नगर निगम और निकाय चुनाव की पूरी तैयारी पूरी, आयोग ने मांगा 8 सप्ताह का समय

सरकार ने हाईकोर्ट को बताया: नगर निगम और निकाय चुनाव की पूरी तैयारी पूरी, आयोग ने मांगा 8 सप्ताह का समय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सरकार ने हाईकोर्ट को बताया: नगर निगम और निकाय चुनाव की पूरी तैयारी पूरी, आयोग ने मांगा 8 सप्ताह का समय

रांची:स्थानीय शहरी निकाय चुनाव कराने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका रांची की निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो द्वारा दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता और राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिवक्ता सुमित गाडोडिया ने पक्ष रखा।सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ पूरी कर ली गई हैं और इससे संबंधित सभी निर्णयों की प्रतियां राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई हैं। आयोग ने भी इन दस्तावेजों को स्वीकार करने की पुष्टि की।राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट को अवगत कराया कि चुनाव की तैयारी में आठ सप्ताह का समय लगेगा और पूरी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने में अतिरिक्त 45 दिन की आवश्यकता होगी। आयोग ने इस संबंध में कोर्ट में एक सीलबंद रिपोर्ट भी प्रस्तुत की है।इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी शपथपत्र के माध्यम से भी अदालत के समक्ष रखी गई। सभी पक्षों की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड देख लेने के बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 30 मार्च 2025 निर्धारित की है।प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने पैरवी की।मामले की सुनवाई जस्टिस आनंदा सेन की अदालत में हुई।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “सरकार ने हाईकोर्ट को बताया: नगर निगम और निकाय चुनाव की पूरी तैयारी पूरी, आयोग ने मांगा 8 सप्ताह का समय”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!