सड़क हादसा: एंबुलेंस की देरी से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हंटरगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया

चतरा:वशिष्ठ नगर-जोरी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। सलैया गांव निवासी 19 वर्षीय संतोष यादव उर्फ संजू जोरी-प्रतापपुर मुख्यमार्ग पर होसिल गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।हादसा सुबह हुआ, लेकिन समय पर उचित इलाज न मिलने और लगातार रेफर किए जाने के कारण दोपहर 2 बजे युवक की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।हंटरगंज प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव ने बताया कि जब तत्काल एंबुलेंस की मदद मांगी गई, तो डॉक्टर ने कहा, “एंबुलेंस तो ठीक है, लेकिन यहां राजनीति हो रही है।” इसके बाद घायल युवक को जोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर चतरा सदर अस्पताल और अंत में हजारीबाग रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश गिद्धौर पहुंचते ही युवक ने अंतिम सांस ली।क्या सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं इतनी कमजोर हैं कि एक युवक की जान समय पर नहीं बचाई जा सकी? क्या एंबुलेंस और रेफरल सिस्टम में सुधार की तत्काल आवश्यकता नहीं है?मौके पर पहुंची जोरी थाना पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को शांत किया। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटा लिया गया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की और प्रशासन द्वारा मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












5 thoughts on “सड़क हादसा: एंबुलेंस की देरी से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम”
That’s a fascinating take on pattern recognition – reminds me of building beats in Sprunki Game! Layering sounds & seeing what emerges is surprisingly similar to tracking baccarat trends. Intuitive & creative!
That’s a great point about hand rankings – so crucial for solid VP strategy! It reminds me of how Sprunki Incredibox lets you build complex sounds from simple parts – intuitive design really matters. Fun stuff!
That’s a fascinating point about musical patterns! It reminds me of platforms like Sprunki Game, where even without formal training, you can build surprisingly complex tracks. The accessibility is key! It’s cool to see that kind of creative outlet available on so many devices.
Hey guys, been messing around on m3333win lately and, not gonna lie, it’s pretty decent. The slots are actually kinda fun and I’ve had a little luck there. Give it a shot if you’re looking for something new.
Hey, just checked out 939game. Pretty cool site, easy to navigate. Found some games I actually enjoyed playing. Worth a look if you’re bored. Check it out here: 939game