सड़क सुरक्षा माह–2026 का हजारीबाग में शुभारंभ।

हजारीबाग:जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह–2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। पहले दिन जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देगा। इसके बाद जिला परिवहन पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें सिविल सर्जन, डीएसपी (यातायात), एनएचएआई, कार्यपालक अभियंता एवं एमवीआई शामिल हुए।बैठक में सड़क सुरक्षा माह के दौरान चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। वहीं “रोज एट रोड” अभियान के तहत अधिकारियों ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा पालन एवं नशे में वाहन न चलाने की अपील की।इसके अलावा टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। दोषी चालकों के चालान काटे गए तथा ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई।जिला प्रशासन ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग की अपील की है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











