Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » शिबू सोरेन: ‘दिशोम गुरु’ का संघर्ष और स्वाभिमान से भरा जीवन

शिबू सोरेन: ‘दिशोम गुरु’ का संघर्ष और स्वाभिमान से भरा जीवन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शिबू सोरेन: ‘दिशोम गुरु’ का संघर्ष और स्वाभिमान से भरा जीवन

राष्ट्रीय समाचार डेस्क:झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेताओं में शुमार शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ‘दिशोम गुरु’ के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आदिवासी अधिकारों की लड़ाई से वे कभी पीछे नहीं हटे।उनका जन्म 11 जनवरी 1944 को तत्कालीन बिहार (अब झारखंड) के नेमरा गांव, हजारीबाग (अब रामगढ़) जिले में एक सामान्य आदिवासी परिवार में हुआ।पिता सोबरन सोरेन एक शिक्षक और समाजसेवी थे, जो ग्रामीणों को शिक्षा और अधिकारों के लिए जागरूक करते थे। लेकिन 27 नवंबर 1957 को महाजनों द्वारा उनके पिता की हत्या ने शिबू सोरेन के जीवन की दिशा बदल दी।

धनकटनी आंदोलन’ से लेकर झामुमो की नींव तक

पढ़ाई छोड़कर सामाजिक संघर्ष की राह पर बढ़े शिबू सोरेन ने 1970 के दशक में महाजनों के खिलाफ ‘धनकटनी आंदोलन’ चलाया, जिसने आदिवासी चेतना को नई ऊर्जा दी। 4 फरवरी 1973 को उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्थापना की, जिसने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को नई धार दी।

राजनीतिक सफर और विवादों की छाया

1980 में पहली बार दुमका से लोकसभा पहुंचे शिबू सोरेन आठ बार सांसद रहे और तीन बार केंद्र में कोयला मंत्री बने। हालांकि, चिरुडीह नरसंहार (1975) और अन्य मामलों में उन पर लगे आरोपों के चलते उन्हें 2004 में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वे 2005, 2008 और 2009 में तीन बार पद पर आसीन हुए, लेकिन बहुमत साबित न कर पाने के कारण कार्यकाल संक्षिप्त रहा। बावजूद इसके, राज्य निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक मानी जाती है।

निधन और एक युग का अंत

लंबे समय से बीमार चल रहे शिबू सोरेन को हाल ही में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां 4 अगस्त 2025 को ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। उनके जाने से झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत हो गया।

दिशोम गुरु की विरासत

शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, आदिवासी हितों के लिए समर्पण और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक रहा। उनके पुत्र हेमंत सोरेन, जो वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं, इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!