Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » शहरी स्थानीय निकायों की आरक्षण सूची जारी, रांची नगर निगम ST के लिए आरक्षित।

शहरी स्थानीय निकायों की आरक्षण सूची जारी, रांची नगर निगम ST के लिए आरक्षित।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

शहरी स्थानीय निकायों की आरक्षण सूची जारी, रांची नगर निगम ST के लिए आरक्षित।

रांची:राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर मेयर पद के आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार रांची नगर निगम के मेयर पद को अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं धनबाद नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित रखा गया है।आयोग द्वारा जारी आरक्षण सूची के अनुसार राज्य के विभिन्न नगर निगमों में सामाजिक वर्गों और महिलाओं के लिए आरक्षण तय किया गया है। मेदनीनगर नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि हजारीबाग नगर निगम में अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 को आरक्षण मिला है। गिरिडीह नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किया गया है।
देवघर, बोकारो और मानगो नगर निगमों के मेयर पद अनारक्षित रखे गए हैं। वहीं सरायकेला नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किया गया है।राज्य निर्वाचन आयोग के इस निर्णय के बाद शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न दलों और संभावित उम्मीदवारों ने आरक्षण सूची के अनुसार अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

शहरी स्थानीय निकायों में मेयर पद का आरक्षण।

  • रांची नगर निगम: अनुसूचित जनजाति (ST)
  • धनबाद नगर निगम: अनारक्षित
  • मेदनीनगर नगर निगम: अनारक्षित (महिला)
  • हजारीबाग नगर निगम: अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1
  • गिरिडीह नगर निगम: अनुसूचित जाति (SC)
  • देवघर नगर निगम: अनारक्षित
  • बोकारो नगर निगम: अनारक्षित
  • सरायकेला नगर निगम: अनुसूचित जनजाति (ST)

मानगो नगर निगम: अनारक्षित

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “शहरी स्थानीय निकायों की आरक्षण सूची जारी, रांची नगर निगम ST के लिए आरक्षित।”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!