Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » विस्फोट में तीन की मौत, घटना के बाद पुलिस ने लिया क्षेत्र को सुरक्षा घेरा में ,जांच जारी

विस्फोट में तीन की मौत, घटना के बाद पुलिस ने लिया क्षेत्र को सुरक्षा घेरा में ,जांच जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में विस्फोट, दो महिला समेत तीन की मौत

हजारीबाग;हजारीबाग जिले के हबीबी नगर इलाके में मंगलवार को हुए एक जोरदार विस्फोट में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। यह घटना बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र की है। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मृतकों की पहचान रशीदा परवीन (पति मुस्ताक), सद्दाम (पिता यूनुस) और नन्ही परवीन (पति सद्दाम) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही चार थानों के थाना प्रभारी, दो डीएसपी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही स्वान दस्ते और हजारीबाग पुलिस की तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर हर बिंदु पर जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, झाड़ी साफ करने के दौरान अचानक विस्फोट हुआ। आशंका जताई जा रही है कि झाड़ी में पहले से कोई विस्फोटक दबा हुआ था, जो सफाई के दौरान फट गया। इसी दौरान ठंड से बचने के लिए चारदीवारी के पास धूप सेंक रही एक महिला भी विस्फोट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालांकि विस्फोट किस प्रकार का था और कैसे हुआ, इस बारे में फिलहाल कोई भी अधिकारी या स्थानीय व्यक्ति कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने की स्थिति में नहीं है।हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि इस घटना में दो महिला और एक पुरुष की मौत हुई है।उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के प्रकार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!