विनोबा भावे विश्वविद्यालय हिंदी विभाग में शिक्षक-अभिभावक-विद्यार्थी संगोष्ठी।

भारतीय संस्कृति और नई शिक्षा नीति (NEP) पर हुआ जोर।

हजारीबाग –विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के हिंदी विभाग में 13 अक्तूबर 2025 को शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ॰ कृष्ण कुमार गुप्ता ने की।संगोष्ठी में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभागीय प्राध्यापक डॉ॰ केदार सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों, विद्यार्थियों के गुणों और शिक्षकों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।वहीं डॉ॰ सुबोध कुमार सिंह (शिवगीत) ने विभाग की हरियाली, विद्यार्थियों के अनुशासन, आचरण, वेशभूषा और भारतीय संस्कृति के महत्व पर अपने विचार रखते हुए छात्रों को आत्मविकास और सांस्कृतिक चेतना की दिशा में सशक्त होने की प्रेरणा दी।अभिभावकों ने विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की और भावी सुधारों के सुझाव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ॰ कृष्ण कुमार गुप्ता ने भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।कार्यक्रम में विद्यार्थी, शोधार्थी एवं शिक्षकेतर कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। मंच संचालन शोधार्थी अंजली कुमारी ने किया, जबकि अनुपम कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











