राष्ट्रीय समाचार डेस्क
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में नए कुलपति का आजसू छात्र संघ ने किया स्वागत।
हजारीबाग:- विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पदभार ग्रहण करने वाले नए कुलपति दिनेश कुमार सिंह का आजसू छात्र संघ ने स्वागत किया। आजसू छात्र संघ के सदस्यों ने कुलपति को बुके देकर सम्मानित किया और उन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों की स्थिति से अवगत कराया।
सम्मान समारोह में शामिल सदस्य:
- आजसू छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सत्यम सिंह
- आजसू छात्र संघ के जिला संयोजक शुभम राणा
- बबलू कुमार
- नगर सचिव सचिन मेहता
- इकाई सह मंत्री आतिश यादव
- इंटर प्रमुख अभिमन्यु सिंह
- एसएफएस प्रमुख ऋषि सिंह
इन सभी ने मिलकर कुलपति महोदय को सम्मानित किया।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे