विधायक प्रदीप प्रसाद ने DMFT बैठक में उठाए हज़ारीबाग़ के विकास से जुड़े मुद्दे

हज़ारीबाग़:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की न्यास परिषद की बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में हज़ारीबाग़ विधायक प्रदीप प्रसाद ने जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर कई ठोस प्रस्ताव रखे और जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान दिलाया।

विधायक की प्रमुख मांगें

- प्रखंड स्तर पर ई-पुस्तकालयों की स्थापना, ताकि युवाओं को डिजिटल ज्ञान तक पहुँच मिले।
- जिले में बढ़ते नशे को देखते हुए नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना।
- सभी थानों में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था।
- किसानों को मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन के लिए प्रोत्साहन।
- शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हाई मास्क लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाना।
- जिले में माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना।
- जरूरतमंद इलाकों में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराना।
- सड़क और नालियों का पुनर्निर्माण, बिजली, पानी और खेलकूद की सुविधाओं में सुधार।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि DMFT की बैठक में उनकी प्राथमिकता जनता के बुनियादी मुद्दे हैं। “शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, स्वच्छता और रोजगार के क्षेत्र में ठोस कदम उठाकर हज़ारीबाग़ को नए विकास मॉडल के रूप में स्थापित करना हमारी प्रतिबद्धता है,” उन्होंने कहा।बैठक में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रोशन लाल चौधरी, अमित कुमार यादव, तिवारी महतो, उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











