Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » लातेहार में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई आरोपी

लातेहार में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई आरोपी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लातेहार में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई आरोपी

लातेहार/चंदवा:-जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंस गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय उपेंद्र उरांव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका चचेरा भाई अमृत उरांव है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम उपेंद्र और अमृत गांव के ही शिव मंगल उरांव के घर एक बारात में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।शुक्रवार सुबह अमृत ने उपेंद्र को शौच के बहाने तालाब की ओर ले गया, जहां कनपटी में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आरोपी अमृत उरांव की तलाश में जुटी है। हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!