Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » खेल » रोहित शर्मा बनाम वीरेंद्र सहवाग: वनडे क्रिकेट में कौन है ज्यादा खतरनाक, आंकड़े बताते हैं कहानी

रोहित शर्मा बनाम वीरेंद्र सहवाग: वनडे क्रिकेट में कौन है ज्यादा खतरनाक, आंकड़े बताते हैं कहानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रोहित शर्मा बनाम वीरेंद्र सहवाग: वनडे क्रिकेट में कौन है ज्यादा खतरनाक, आंकड़े बताते हैं कहानी

नई दिल्ली:-भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई विस्फोटक बल्लेबाज हुए हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट की बात आते ही रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने दौर में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरे शतक लगाकर इतिहास रचा।वीरेंद्र सहवाग ने 1999 में डेब्यू किया, जब टीम में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज पहले से मौजूद थे।उनकी बल्लेबाजी की खासियत थी – शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज। पावरप्ले में गेंदबाजों पर दबाव बनाना उनकी आदत थी, जो उन्हें शुरुआती ओवरों में सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाती थी। स्क्वायर कट और मिडविकेट फ्लिक उनके पसंदीदा शॉट्स थे।वहीं, रोहित शर्मा ने 2007 में करियर की शुरुआत की। वे भी आक्रामक बल्लेबाज हैं, लेकिन ज्यादा नपे-तुले अंदाज में खेलते हैं। सेट होने के बाद वे विपक्षी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने में माहिर हैं।पुल शॉट पर उनकी महारत और तेज गेंदबाजों के खिलाफ इनसाइड-आउट शॉट खेलने की कला ने उन्हें अलग मुकाम दिया है।दोनों ही खिलाड़ियों का अपना-अपना अंदाज और समय था, लेकिन एक बात साफ है—चाहे सहवाग का तूफानी आगाज़ हो या रोहित का धैर्यपूर्ण लेकिन विस्फोटक अंदाज़, दोनों ने भारतीय क्रिकेट को कई अविस्मरणीय पल दिए हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!