राजीव नगर में भाजपा की संगठात्मक बैठक, NDA प्रत्याशी संजीव चौरसिया की जीत पर रणनीति पर चर्चा

बिहार:दीघा विधानसभा क्षेत्र के राजीव नगर में शनिवार को भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व झारखंड संगठन मंत्री राजेंद्र, झारखंड कार्यसमिति सदस्य साकेश भास्कर एवं खादी ग्राम आयोग के सदस्य मनोज सहित कई प्रबुद्धजन शामिल हुए। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीबैठक के दौरान NDA प्रत्याशी संजीव चौरसिया की दीघा विधानसभा से ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने हेतु रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही, उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि बिहार में NDA की जीत सुनिश्चित कर पुनः डबल इंजन की सरकार बनाई जाएगी।नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से सीधे संवाद बढ़ाने और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











