Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » रांची में 2 युवकों ने 12 साल की बच्ची के साथ 6 घंटे तक किया रेप, वीडियो भी बनाया

रांची में 2 युवकों ने 12 साल की बच्ची के साथ 6 घंटे तक किया रेप, वीडियो भी बनाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची में 2 युवकों ने 12 साल की बच्ची के साथ 6 घंटे तक किया रेप, वीडियो भी बनाया

रांची :-रांचीके रातू थाना क्षेत्र स्थित डंडई-हेहल मार्ग से 12 साल की बच्ची किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची के साथ मारपीट भी की गई और उसका साथ रेप करते हुए वीडियो भी बनाया गया। घटना 16 अप्रैल की है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने रातू थाना में दो आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। रातू पुलिस इसकी जांच कर रही है।दर्ज शिकायत में बताया गया है कि बच्ची अपनी भाभी के साथ शादी समारोह में आयी थी। खाना खाने के बाद उसकी भाभी घर चली गई। लेकिन बच्ची वहीं दोस्तों के साथ डांस करने लगी। रात 11 बजे वह अकेली घर जा रही थी इसी दौरान रातू थाना क्षेत्र के ही जामुनटोली निवासी सागर उरांव व दीपक उरांव ने उसे जबरन बाइक में बैठा लिया। फिर दोनों युवक बच्ची को गांव के किनारे वीरान पड़े एस्बेस्टस मकान में ले गये। उसके बाद मारपीट की। सागर ने लड़की के साथ रेप किया। वहीं, दीपक ने वीडियो बनाया। साथ ही किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!