राष्ट्रीय समाचार डेक्स

रांची में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुआवजे के लिए आकलन के आदेश

रांची,झारखंड:-रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कल शाम से हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने रांची जिले के सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का आकलन करके मुआवजे के भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित अधिकारियों को क्षति का आकलन कराकर किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।यह निर्णय किसानों को हुई आर्थिक क्षति को कम करने और उन्हें सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











