Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » रांची का ट्रैवल एजेंट आईएसआई से जुड़ा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची का ट्रैवल एजेंट आईएसआई से जुड़ा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची का ट्रैवल एजेंट आईएसआई से जुड़ा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची :- राजधानी रांची के डोरंडा इलाके से एक ट्रैवल एजेंट को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी का नाम अखलाक आजम है, जो डोरंडा स्थित रहमत कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है।इस मामले में एक और आरोपी अंसारुल मियां अंसारी को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, जो नेपाल का निवासी है। आरोप है कि दोनों भारत में आईएसआई के नेटवर्क को सक्रिय करने और देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में लगे थे।

सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेजने का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंसारुल पहले कतर में कैब ड्राइवर था, जहाँ उसकी मुलाकात एक आईएसआई एजेंट से हुई। वहां से उसे पाकिस्तान बुलाया गया, जहां ट्रेनिंग के बाद उसे नेपाल होते हुए भारत भेजा गया। उसका मकसद था भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं इकट्ठा कर पाकिस्तानी एजेंसी को सौंपना।पूछताछ के दौरान अंसारुल ने खुलासा किया कि इस नेटवर्क में रांची का अखलाक उसकी मदद कर रहा था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रांची पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है और मामला अब कोर्ट में है। फिलहाल दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं और जांच एजेंसियां अन्य संभावित नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई हैं।यह गिरफ्तारी दिखाती है कि दुश्मन देश किस तरह भारत के भीतर अपने जासूसी नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा है। यह भी सवाल खड़ा करता है कि कैसे सीमाओं के पार से चलने वाले नेटवर्क देश के भीतर पनाह पा रहे हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!