Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » अंतरराष्ट्रीय समाचार » यूके की संसद में पहली बार गूंजा हनुमान चालीसा, बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने रचा इतिहास

यूके की संसद में पहली बार गूंजा हनुमान चालीसा, बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने रचा इतिहास

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

यूके की संसद में पहली बार गूंजा हनुमान चालीसा, बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने रचा इतिहास

लंदन:-बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों लंदन यात्रा पर हैं और वहां उन्होंने ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। पहली बार ब्रिटेन की संसद के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ ब्रिटेन के कई गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया और भक्ति में लीन होकर सामूहिक पाठ किया।धीरेंद्र शास्त्री हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए दुनिया भर में यात्रा करते रहते हैं। बागेश्वर धाम के आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रिटिश संसद में सांसदों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ बड़े भक्तिभाव से किया गया। यह पहला मौका है जब ब्रिटिश संसद में किसी हिंदू धार्मिक ग्रंथ का पाठ हुआ है।बागेश्वर धाम की ओर से बताया गया कि “यह ब्रिटिश संसद के इतिहास में स्वर्णिम क्षण है, जहां आधिकारिक तौर पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में सुर्खियों में रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उनके अलग अंदाज की तस्वीरें वायरल हुई थीं। लंदन में हुए इस ऐतिहासिक पाठ को लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!