Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले JSCA के नवनिर्वाचित सदस्य, झारखंड में क्रिकेट विकास को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले JSCA के नवनिर्वाचित सदस्य, झारखंड में क्रिकेट विकास को लेकर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले JSCA के नवनिर्वाचित सदस्य, झारखंड में क्रिकेट विकास को लेकर हुई चर्चा

रांची:-झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, समिति सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, और जिला प्रतिनिधि राम पुरी एवं उत्तम कुमार शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हाल ही में संपन्न चुनावों की जानकारी दी और बताया कि वे ‘द टीम’ बैनर तले पारदर्शिता, समावेशी विकास और जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना, महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देना, और ग्रामीण क्षेत्रों से नई प्रतिभाओं की खोज करना है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि JSCA की नई टीम समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए झारखंड को क्रिकेट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने कहा, “खेल झारखंड की संस्कृति का अहम हिस्सा है और क्रिकेट राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।”मुख्यमंत्री ने सौरभ तिवारी और शहबाज नदीम जैसे खिलाड़ियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से युवा क्रिकेटरों को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलेगी।यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब झारखंड सरकार खेलों के व्यापक विकास के लिए नई नीतियों पर कार्य कर रही है। हाल ही में JSCA और सत्यदेव सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच धनबाद में राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड स्थापित करने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुआ है।नवनिर्वाचित समिति ने वादा किया है कि वे हर गांव और कस्बे से क्रिकेट प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें बेहतर ट्रेनिंग और प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएंगे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!