Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर,अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

हजारीबाग:St कोलंबस मिशन हॉस्पिटल पर मरीज के परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार इचाक प्रखंड के मोक्तमा गांव की रहने वाली नैना कुमारी को गर्भावस्था के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव के बजाय ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म कराया।परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ दिन बाद ही नैना कुमारी के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। जब दोबारा उसे अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने इलाज से पहले 50 हजार रुपये जमा करने की मांग की। इसी बात को लेकर मरीज के परिजनों और डॉक्टरों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के कई डॉक्टर मौके से चले गए।मामले की जानकारी मिलने पर युवा नेता गौतम कुमार अस्पताल पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से मिशन हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई करने तथा अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की।वहीं एक कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया कि हजारीबाग में मिशन अस्पताल लूट का अड्डा बन गया है, जहां मरीजों से अनाप-शनाप बिल बनाकर पैसे वसूले जाते हैं। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन और अन्य सुविधाओं के नाम पर अब तक करीब एक लाख रुपये वसूले जा चुके हैं, जबकि महिला के पेट में अभी भी गंभीर समस्या बनी हुई है।पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि जब तक पैसे वापस नहीं किए जाते और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक हजारों लोगों के साथ अस्पताल के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन

चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन सिमरिया (चतरा):चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित कासियतू करमटांड जंगल में

हथियार के बल पर छरी लदा हाईवा जलाया, नया थाना प्रभारी संभालते ही बड़ी वारदात जांच शुरू, जल्द होगा खुलासा : थाना प्रभारी

हथियार के बल पर छरी लदा हाईवा जलाया, नया थाना प्रभारी संभालते ही बड़ी वारदात। जांच शुरू, जल्द होगा खुलासा : थाना प्रभारी बड़कागांव (हजारीबाग)।

मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग

मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मरीज की हालत गंभीर,अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग हजारीबाग:St कोलंबस मिशन हॉस्पिटल पर मरीज के परिजनों ने गंभीर

दीपक कुमार सिंह बड़कागांव के नए थाना प्रभारी बने

दीपक कुमार सिंह बड़कागांव के नए थाना प्रभारी बने हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने दीपक कुमार सिंह को बड़कागांव थाना के नए थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!