Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » मांडर कॉलेज में परीक्षार्थियों को परेशानी: न पानी, न पंखे, गर्मी में बेहाल छात्र

मांडर कॉलेज में परीक्षार्थियों को परेशानी: न पानी, न पंखे, गर्मी में बेहाल छात्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मांडर कॉलेज में परीक्षार्थियों को परेशानी: न पानी, न पंखे, गर्मी में बेहाल छात्र

मांडर:-मांडर कॉलेज में चल रही बीए और बीकॉम की परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि परीक्षा केंद्रों पर न तो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही सभी कक्षाओं में पंखे लगे हैं।

भीषण गर्मी में परीक्षा, न बिजली न जनरेटर

छात्रों ने बताया कि कई कक्षाओं में पंखे नहीं हैं और जहां पंखे लगे हैं, वहां बिजली न होने के कारण वे भी बंद हैं। कॉलेज प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च कर जनरेटर खरीदा है, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इससे छात्र तपती गर्मी और लू के बीच परीक्षा देने को मजबूर हैं।

पानी की भारी किल्लत

परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। छात्रों को घर से पानी की बोतल लानी पड़ रही है, और अगर कोई छात्र बोतल लाना भूल जाए या पानी खत्म हो जाए तो उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

NSUI की चेतावनी, अगली परीक्षा बाधित करने की धमकी

इस मुद्दे पर NSUI छात्र नेता अमन और अबु राफे ने कॉलेज प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में जो पानी की व्यवस्था है, वह भी उपयोग लायक नहीं है। अगर अगली परीक्षा तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो NSUI कॉलेज का गेट बंद कर देगी और परीक्षाओं को बाधित किया जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

Live Cricket

error: Content is protected !!