Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » भारी बारिश से खतरे के निशान पर तिलैया डैम

भारी बारिश से खतरे के निशान पर तिलैया डैम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारी बारिश से खतरे के निशान पर तिलैया डैम

डीवीसी ने खोले गेट, प्रति सेकंड 1000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज

हजारीबाग/कोडरमा :
झारखंड में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण तिलैया डैम का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को डैम के गेट खोल दिए गए।
डीवीसी प्रबंधन ने जानकारी दी है कि डैम से प्रति सेकंड 1000 क्यूबिक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।गेट खोलने के बाद डीवीसी ने हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। डैम के आसपास बसे गांवों में माइकिंग कर लोगों को किनारे जाने से परहेज़ करने की अपील की गई है। एहतियात के तौर पर डैम परिसर में बोटिंग और आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।डैम के हेडल इंचार्ज सैयद महताब कादरी ने बताया कि जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा था और मौसम विभाग ने आगे और बारिश की संभावना जताई है। इसी कारण समय रहते पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया।इधर, डैम पर स्थित पनबिजली केंद्र से भी प्रति सेकंड 650 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “भारी बारिश से खतरे के निशान पर तिलैया डैम”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!