बोकारो में नक्सली कुंवर मांझी ढेर, कोबरा का एक जवान शहीद; मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

बोकारो, झारखंड:-गोमिया थाना क्षेत्र के लुगुबुरु पहाड़ में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। कोबरा-209 बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹5 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी समेत दो नक्सली मारे गए। मौके से AK-47 बरामद की गई है। मुठभेड़ सुबह 5 बजे शुरू हुई, जो रुक-रुक कर जारी है।हालांकि इस कार्रवाई में कोबरा का एक जवान भी शहीद हो गया, जिसे रांची ले जाया जा रहा था। शहीद जवान को सुरक्षाबलों और प्रशासन ने श्रद्धांजलि दी।एसपी ने बताया कि इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











