Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » बेखौफ तस्कर! कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा ब्राउन शुगर का काला कारोबार

बेखौफ तस्कर! कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा ब्राउन शुगर का काला कारोबार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बेखौफ तस्कर! कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा ब्राउन शुगर का काला कारोबार

गिद्धौर बना ब्राउन शुगर का गढ़, छह तस्कर गिरफ्तार

आशीष यादव की रिपोर्ट

गिधौर:-चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र में नशे के सौदागर बेखौफ होकर अपने काले धंधे को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। बुधवार को पुलिस ने जपुआ मैदान के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें गिद्धौर के तीन और हजारीबाग जिले के तीन तस्कर शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपियों से थाने में गहन पूछताछ की गयी। मामले की जानकारी लेने खुद एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल थाना भी पहुंचे थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में जितने भी लोग संलिप्त मिलेंगे सबपर करवाई होगी।थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गिद्धौर बना ब्राउन शुगर का गढ़ को जड़ से मिटाना मेरा पहला कर्तव्य है।गिधौर थाना प्रभारी गिधौर वाशियो से यह बि अपील किया कि नशे के सौदागर से दूर हो जाय,नही तो गिधौर पुलिस हमेसा ऐसे लोगो की पहचान कर करवाई करेगी।

गिद्धौर ब्राउन शुगर का नया अड्डा!

गिद्धौर अब ब्राउन शुगर का हब बन चुका है। यहां नशे का यह काला कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। पुलिस की कार्रवाइयों के बावजूद तस्करों को कोई खौफ नहीं है। रातों-रात अमीर बनने की चाह में युवा इस ज़हरीले धंधे से जुड़ रहे हैं।यहां से चतरा, हजारीबाग सहित कई अन्य शहरों में ब्राउन शुगर की सप्लाई की जा रही है। कई युवक इसकी लत में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस नेटवर्क में कई सफेदपोश भी शामिल बताए जा रहे हैं।गिद्धौर के आसपास के जंगलों में तस्करी के लिए गुप्त ठिकाने बनाए गए हैं। यहीं पर ब्राउन शुगर तैयार कर दूसरे शहरों तक पहुंचाया जा रहा है। कई तस्कर पहले से जेलों में बंद हैं या बेल पर बाहर घूम रहे हैं।अफीम और ब्राउन शुगर की कमाई से बने आलीशान मकान और लग्जरी गाड़ियां, इस अवैध कारोबार के पीछे की सच्चाई बयां कर रहे हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!