Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » खेल » बीसीसीआई टीम ने किया निरीक्षण, हजारीबाग स्टेडियम को मिल सकती है मान्यता

बीसीसीआई टीम ने किया निरीक्षण, हजारीबाग स्टेडियम को मिल सकती है मान्यता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीसीसीआई टीम ने किया निरीक्षण, हजारीबाग स्टेडियम को मिल सकती है मान्यता

वेल्स ग्राउंड बनेगा झारखंड का अगला बड़ा क्रिकेट हब।

हज़ारीबाग़:-हजारीबाग के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर का ऐतिहासिक वेल्स ग्राउंड, जिसे अब संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जल्द ही बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त स्टेडियम बनने की राह पर है।गुरुवार को स्टेडियम का निरीक्षण करने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तीन सदस्यीय टीम हजारीबाग पहुंची। इस टीम में बीसीसीआई के ऑपरेशनल डिप्टी मैनेजर अमित सिद्धेश्वर, जेएसई प्रतिनिधि राजेश वर्मा और जेएसी अधिकारी राजू कुमार शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टेडियम की ग्राउंड कंडीशन, ड्रेनेज सिस्टम, चेंजिंग रूम, बाथरूम, खिलाड़ियों के रहने के लिए होटल व्यवस्था और फूडिंग फैसिलिटी का गहनता से जायजा लिया। टीम ने कई बिंदुओं पर संतोष जताया लेकिन कुछ तकनीकी पहलुओं में सुधार की आवश्यकता भी बताई। बीसीसीआई की अगली प्रक्रिया में इस स्टेडियम का और गहराई से मूल्यांकन किया जाएगा।इस अवसर पर हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष चौधरी समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में हजारीबाग में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय क्रिकेट मैचों का आयोजन संभव होगा।बीसीसीआई की स्वीकृति मिलते ही वेल्स ग्राउंड झारखंड का अगला बड़ा क्रिकेट केंद्र बन सकता है, जो युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!