Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » बानादाग साइडिंग पर हादसा,ड्यूटी के दौरान SISF जवान की गोली लगने से मौत

बानादाग साइडिंग पर हादसा,ड्यूटी के दौरान SISF जवान की गोली लगने से मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बानादाग साइडिंग पर हादसा,ड्यूटी के दौरान SISF जवान की गोली लगने से मौत

हजारीबाग:-हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बानादाग साइडिंग में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में SISF (स्पेशल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) के जवान मिथलेश यादव की गोली लगने से मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे यूनिट-7 SISF कैंप में उस वक्त हुआ जब जवान ड्यूटी पर तैनात थे।SISF के डिप्टी एसपी साजिद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान ड्यूटी पर तैनात थे, और बारिश के कारण फिसलकर गिरने के दौरान उनकी रायफल से अचानक गोली चल गई, जिससे मिथलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक जवान मिथलेश यादव, झारखंड के गढ़वा जिला निवासी थे।
उनके बड़े भाई अमरेश कुमार यादव, जो स्वयं SISF में कार्यरत हैं और वर्तमान में बड़कागांव में पदस्थापित हैं, ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी।हमें पहले सूचना मिली थी कि मिथलेश बारिश के कारण फिसल गए थे और उसी दौरान गोली चल गई।कटकमदाग पुलिस और SISF की वरिष्ठ अधिकारी टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल इस घटना को दुर्घटनावश गोली चलने का मामला माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही पूर्ण स्थिति स्पष्ट होगी।इस दुखद हादसे के बाद SISF के जवानों और अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जवान मिथलेश यादव की कर्तव्य के दौरान हुई मृत्यु ने साथी सुरक्षाकर्मियों को स्तब्ध कर दिया है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!