बरकट्ठा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 115 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

बरकट्ठा (हजारीबाग) – गुप्त सूचना पर बरकट्ठा पुलिस ने 01 सितंबर 2025 को ग्राम घस्कोडीह और झिंगिबराय के जंगलों में छापामारी कर अवैध महुआ शराब के अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में पुलिस ने 115 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और मौके पर मौजूद अवैध शराब भट्ठी व उपकरणों को नष्ट कर दिया।छापेमारी दल में एसआई कन्हैया और एएसआई उपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ शामिल थे। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

कार्रवाई के दौरान दो आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है—

1. सुरेश महतो, पिता जाखड़ महतो, ग्राम घस्कोडीह
2. कैलाश महतो, पिता हेमलाल महतो, ग्राम झिंगिबराय
बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 109/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में जुट गई है।पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए निर्देश दिया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











