Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » बढ़ती जनसंख्या का पढ़ रहा है बुरा असर: डॉ अनिल कुमार सिंह

बढ़ती जनसंख्या का पढ़ रहा है बुरा असर: डॉ अनिल कुमार सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विभावि भूगोल विभाग में चांसलर लेक्चर का आयोजन

बढ़ती जनसंख्या का पढ़ रहा है बुरा असर: डॉ अनिल कुमार सिंह

हज़ारीबाग:-विभावि के भूगोल विभाग में चांसलर्स लेक्चर सीरीज के तहत “जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर प्रभाव” विषय पर व्याख्यान का आयोजन बुधवार को किया गया । इसमें बतौर मुख्य वक्ता विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी, धनबाद के भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने व्याख्यान प्रस्तुत किया । कार्यक्रम की शुरुआत मे भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज कुमार सिंह ने विषय प्रवेश एवं स्वागत अभिभाषण द्वारा किया। व्याख्यान के दौरान डॉ. अनिल कु. सिंह ने वर्तमान समय में तीव्र गति से बढ़ रही जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्ति का वैश्विक एवं भारत के परिप्रेक्ष्य में चर्चा किया।उन्होंने बढ़ती हुई जनसंख्या का प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ रहे दबाव पर कहा कि विशाल जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु संसाधनों की बेतहाशा दोहन से पर्यावरणीय ह्रास की स्थिति बन रही है। साथ हीं उन्होंने बताया कि बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण जल संकट, खाद्यान्न संकट, जैव विविधता का ह्रास, वन ह्रास,जलवायु परिवर्तन, मृदा क्षरण जैसे गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।उन्होंने जनसंख्या वृद्धि के नियंत्रण के लिए विभिन्न उपायों जैसे रोजगार, शिक्षा, सरकारी नीतियाँ, जन जागरूकता पर जोर दिया। उक्त मौके पर पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश महतो, डा प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष मार्खम कॉलेज आफ कामर्स, डॉ. ए. के . रामानुज, विभागाध्यक्ष, बरही कॉलेज, शोधार्थीगण एवं समसत्र 4 एवं 2 के विद्यार्थी अच्छी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी परीक्षित तथा धन्यवाद ज्ञापन तूलिका राज वर्मा द्वारा किया गया।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

Live Cricket

error: Content is protected !!