Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » बड़कागांव में एनटीपीसी बैठक के दौरान हिंसक झड़प, कई घायल

बड़कागांव में एनटीपीसी बैठक के दौरान हिंसक झड़प, कई घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव में एनटीपीसी बैठक के दौरान हिंसक झड़प, कई घायल

हजारीबाग:-बड़कागांव प्रखंड के महुगाई कला पंचायत के सुकुल खपिया स्थित पंचायत सचिवालय में मंगलवार को एनटीपीसी बादम कोल खनन परियोजना को लेकर प्रस्तावित ग्राम सभा के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई। बैठक में गोंदलपुरा, बादम, राउत, पारा समेत कई गांवों के ग्रामीण विरोध जताने पहुंचे थे। अचानक भीड़ उग्र हो गई और ग्रामीणों व कंपनी के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद पथराव शुरू हो गया।झड़प में कई पुलिसकर्मी, एनटीपीसी के अधिकारी और ग्रामीण घायल हो गए।बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के वाहन समेत कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।जिला मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!