Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » बकाया बिल के कारण सेवा सदन अस्पताल ने परिजनों को शव देने से किया इनकार, सरकारी आदेश की उड़ाई धज्जियाँ

बकाया बिल के कारण सेवा सदन अस्पताल ने परिजनों को शव देने से किया इनकार, सरकारी आदेश की उड़ाई धज्जियाँ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बकाया बिल के कारण सेवा सदन अस्पताल ने परिजनों को शव देने से किया इनकार, सरकारी आदेश की उड़ाई धज्जियाँ

रांची:-राजधानी रांची के नामकुम स्थित सेवा सदन हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है। चान्हो के पकरयो निवासी हबीब अंसारी की मृत्यु अस्पताल में बीती रात हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने 26 हजार रुपये के बकाया बिल का हवाला देते हुए परिजनों को शव सौंपने से इनकार कर दिया।

सरकारी आदेश की अनदेखी

गौरतलब है कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में यह स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि इलाज के दौरान किसी मरीज की मृत्यु हो जाती है तो अस्पताल प्रबंधन परिजनों से कोई अतिरिक्त या बकाया बिल वसूल नहीं करेगा। इसके बावजूद सेवा सदन अस्पताल ने सरकारी आदेश की खुलेआम अवहेलना की है।

इलाज में लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों और चान्हो की समाजसेवी सोनी तब्बसुम ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सोनी तब्बसुम ने बताया कि हबीब अंसारी का दो महीने पहले ऑपरेशन किया गया था, जिसमें करीब 1 लाख 70 हजार रुपये खर्च हो चुके थे। इसके बावजूद अस्पताल समय रहते उचित इलाज नहीं दे सका, जिससे उनकी जान चली गई।

स्वास्थ्य मंत्री से की गई शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनी तब्बसुम ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को इस पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!