Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » प्रोफेसर श्री चन्द्र भूषण शर्मा बने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग के स्थाई कुलपति

प्रोफेसर श्री चन्द्र भूषण शर्मा बने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग के स्थाई कुलपति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रोफेसर श्री चन्द्र भूषण शर्मा बने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग के स्थाई कुलपति।

हज़ारीबाग:-शिक्षा जगत से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली के शिक्षा संकाय के प्रोफेसर और स्कूल ऑफ एजुकेशन के निदेशक, श्री चन्द्र भूषण शर्मा को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग का स्थायी कुलपति नियुक्त किया गया है।श्री शर्मा शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उच्च शिक्षा, नीतिगत योजना और ओपन लर्निंग सिस्टम में उन्हें वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इग्नू में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुँच बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं।श्री शर्मा की इस नियुक्ति से विनोबा भावे विश्वविद्यालय में एक नई शैक्षिक ऊर्जा और प्रगतिशील सोच के आगमन की उम्मीद जताई जा रही है। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है।यह नियुक्ति राज्यपाल सह कुलाधिपति के आदेशानुसार की गई है और प्रोफेसर शर्मा शीघ्र ही अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!