एएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में नशा कारोबार पर बड़ा प्रहार।

पेलावल थाना की निर्णायक कार्रवाई, तीन नशा पेडलर एनडीपीएस एक्ट में जेल।

हज़ारीबाग:हज़ारीबाग जिले में नशा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमित कुमार के नेतृत्व में पेलावल थाना पुलिस ने बड़ी एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए तीन नशा पेडलरों को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस प्रशासन की सख्त और प्रतिबद्ध नीति को दर्शाती है।इस कार्रवाई में पेलावल थाना प्रभारी वेद कुमार पांडेय की सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका को अत्यंत सराहनीय बताया जा रहा है। उनके नेतृत्व में थाना स्तर पर निरंतर निगरानी, सटीक सूचना संकलन और त्वरित कार्रवाई के चलते नशा कारोबारियों के विरुद्ध यह निर्णायक कदम संभव हो सका। थाना प्रभारी की कार्यशैली ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पेलावल थाना क्षेत्र में नशा कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. नदीम (पिता–स्व. समील्लाह, निवासी–नॉर्थ पेलावल), मो. सुफियान अंसारी (पिता–मो. कुर्बान, निवासी–नॉर्थ पेलावल) एवं आमिर राजा (पिता–तौकीर खान, निवासी–रोमी) शामिल हैं। तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।इस सख्त कार्रवाई से नशा कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और मजबूत हुई है। उल्लेखनीय है कि एएसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी वेद कुमार पांडेय की सक्रियता के कारण जिले में नशा पेडलरों और कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल रही है।इस तरह की निरंतर और ईमानदार कार्रवाई समाज को नशामुक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगी तथा युवा पीढ़ी को नशे की बर्बादी से बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि हज़ारीबाग में नशा कारोबार के लिए अब कोई जगह नहीं है और पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान चला रहा है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












1 thought on “पेलावल थाना की निर्णायक कार्रवाई, तीन नशा पेडलर एनडीपीएस एक्ट में जेल”
212betlogin, man, that login is so smooth! Get in, get bets placed, get paid! Can’t beat it. 212betlogin