Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निर्देश पर गुडवा में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निर्देश पर गुडवा में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निर्देश पर गुडवा में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

हजारीबागसदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने एक बार फिर जनता के बीच अपनी सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व की छाप छोड़ी है। सखिया पंचायत के ग्राम गुडवा में बीते कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित थी। इस समस्या ने ग्रामीण जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था। शनिवार को जब कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह को इस समस्या की जानकारी प्राप्त हुई, तो उन्होंने तुरंत इस मामले की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक कार्रवाई आरंभ की।उन्होंने अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को निर्देशित किया और विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधकर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों के भीतर 100 केवीएस का नया ट्रांसफार्मर गांव में स्थापित कर दिया गया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से गांव के सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत मिली।ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। हैं।वहीं युवाओं ने भी उन्हें भविष्य का नेतृत्वकर्ता बताते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि जनता की समस्या को अपना व्यक्तिगत दायित्व मानते हुए उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी यदि इस प्रकार की समस्याएं हैं, तो उनके समाधान के लिए वे तत्पर रहेंगे।इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से दिनेश कुमार, अशोक कुमार, गौतम प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, दशरथ प्रसाद, संतोष कुमार, सिकंदर कुमार, छोटू महतो, विजय महतो, दिलीप कुमार व मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!