राष्ट्रीय समाचार डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का हजारीबाग दौरा, रूट चार्ट जारी
केरेडारी/हजारीबाग:- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कल हजारीबाग दौरे पर रहेंगे। वे केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर स्थित मां अष्टभुजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे।
रूट चार्ट जारी:
- सुबह 8:00 बजे: जमशेदपुर स्थित एग्रीको आवास से प्रस्थान।
- दोपहर 12:30 बजे: कंडाबेर मां अष्टभुजी मंदिर में दर्शन।
- दोपहर 1:30 बजे: बेंगवरी में भूपल साव के आवास पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात।
- दोपहर 2:00 बजे: केरेडारी प्रखंड मार्ग से हजारीबाग के लिए प्रस्थान।
- दोपहर 3:00 बजे: हजारीबाग के परिसदन में भोजन और अल्प विश्राम।
- शाम 5:00 बजे: सक्षम होटल के पास शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एनडीए कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील:
केरेडारी प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रघुवर दास के दौरे के दौरान उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे