Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » पलामू में पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत – मालिक पर लापरवाही के आरोप

पलामू में पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत – मालिक पर लापरवाही के आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू में पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत – मालिक पर लापरवाही के आरोप

पलामू:-शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे छतरपुर प्रखंड के डाली गांव में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक परदेशी भुइयां (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब परदेशी बालू गिराने के बाद ट्रैक्टर से लौट रहा था। जैसे ही वह डाली गांव के घाटी के पास पहुंचा, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और परदेशी इंजन के नीचे दब गया। हादसा इतना भीषण था कि उसे बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका।मृतक परदेशी पाटन थाना क्षेत्र के सकलदीपा गांव का रहने वाला था और ट्रैक्टर पाटन के सतौवा गांव निवासी जयंत पांडेय का था। सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।घटना की जानकारी मिलते ही सतौवा पंचायत के मुखिया अखिलेश कुमार पासवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर मालिक जयंत पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे रातभर ड्राइवर से काम करवाते हैं, और हादसे के बाद अब तक न तो घटनास्थल पर पहुंचे हैं और न ही मृतक के परिजनों से कोई संपर्क किया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!