पत्रकारों की टीम ने शिक्षा विभाग को 2–0 से हरायाह,जारीबाग में वॉलीबॉल का रोमांचक फ्रेंडली मैच

हजारीबाग:झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग की ओर से न्यू स्टेडियम में मीडिया टीम बनाम शिक्षा विभाग टीम के बीच वॉलीबॉल का फ्रेंडली मैच खेला गया। हजारीबाग प्रेस क्लब के पत्रकार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा विभाग की टीम को सीधे 2–0 सेट से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।पहला सेट मीडिया टीम ने 25–16 से आसानी से जीत लिया। वहीं दूसरा सेट कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें मीडिया टीम ने 25–23 से जीत हासिल की। लगातार दो सेट जीतने के आधार पर पत्रकारों की टीम को विजेता घोषित किया गया।

टीम और सहभागिता

शिक्षा विभाग की टीम का नेतृत्व फिजिकल टीचर अनूप मेहता ने किया।मीडिया टीम के प्रमुख खिलाड़ी—मुरारी सिंह, दीपक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप सिन्हा, सुमन सिन्हा, सौरभ सिंह, अभिषेक पांडे, शशांक शेखर और फैज अनवर रहे।वहीं, मीडिया टीम के अन्य सदस्य—राजकुमार गिरी, अनिल कुमार, कुणाल सिंह, अनुज सिन्हा, रवि शर्मा, रूपेश सोनी, गौरव प्रकाश, सुशांत सोनी, भावेश मिश्रा, अविरल बिहारी लाल, उमेश चौबे और मेराज खान सहित अन्य सहयोगियों ने मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
खेल भावना का प्रदर्शन
वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने मैच में रेफरी की भूमिका निभाई। मैच के बाद मीडिया टीम को विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मीडिया टीम के कप्तान ने उपविजेता शिक्षा विभाग टीम को ट्रॉफी प्रदान कर उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











