Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » पत्थलगड्डा प्रखंड के सिंघानी गांव के तीन अफीम तस्करों को सुनाई गई 15-15 वर्ष की सजा

पत्थलगड्डा प्रखंड के सिंघानी गांव के तीन अफीम तस्करों को सुनाई गई 15-15 वर्ष की सजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पत्थलगड्डा प्रखंड के सिंघानी गांव के तीन अफीम तस्करों को सुनाई गई 15-15 वर्ष की सजा

डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का लगाया गया जुर्माना, जुर्माना नहीं देने पर डेढ़-डेढ़ वर्ष का अतिरिक्त काटना होगा सजा

एक अन्य अभियुक्त को साक्ष्य के अभाव में किया गया रिहा

मुकदमे के प्रभारी लोक अभिजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने 13 गवाहों की कराई गवाही, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव की अदालत ने सुनाई सजा

चतरा : चतरा जिले के पत्थलगडा प्रखंड के तीन अफीम तस्करों को 15-15 वर्ष की सजा और डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव की अदालत में एनडीपीएस केस नंबर 94/2018 के तीन अभियुक्तों को यह सजा सुनाई गई है।जुर्माना नहीं देने पर इन्हें डेढ़-डेढ़ वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा। तीनों अभियुक्त पत्थलगडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघानी के रहने वाले हैं। जिसमें मिथिलेश केसरी, सुरेश केसरी और सुबोध केसरी का नाम शामिल है। वहीं इस केस के एक अन्य अभियुक्त सुनील केसरी को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया है। इस मुकदमे के प्रभारी लोक अभिजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी 13 गवाहों की गवाही करा कर अभियुक्तों को सजा के अंजाम तक पहुंचाया है। मामला पत्थलगडा थाना कांड संख्या 27 /2018 दिनांक 26-2018 का है। उस समय पत्थलगडा के थाना प्रभारी नवीन रजक थे। इस केस के सूचक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल का गठन कर अभियुक्तों के घर छापामारी किया था। जिसमें अभियुक्तों के घर से कुल 312.2 किलो डोडा, अफीम तथा सफेद पाउडर बरामद किया गया था।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!