पत्थलगडा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, मादक पदार्थों पर होगी सख्त कार्रवाई

पत्थलगडा : शनिवार को पत्थलगडा पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में मादक पदार्थों की तस्करी और खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।थाना प्रभारी राकेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अफीम, ब्राउन शुगर, गांजा और अवैध शराब जैसे नशीले पदार्थों की खेती, खरीद-बिक्री और तस्करी कानूनन अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है और पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। दुकानदारों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई कि वे किसी भी तरह के नशीले पदार्थों की बिक्री न करें और खासकर स्कूली बच्चों को ऐसी वस्तुएं कतई न बेचें।अभियान का संचालन अवर निरीक्षक विजय कुमार ने किया। इस मौके पर पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











