Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या बेहद ही दुखद है, मोदी सरकार पर पूर्ण भरोसा है कि यथाशीघ्र न्याय कार्यवाई अवश्य करेगी – शेफाली गुप्ता

निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या बेहद ही दुखद है, मोदी सरकार पर पूर्ण भरोसा है कि यथाशीघ्र न्याय कार्यवाई अवश्य करेगी – शेफाली गुप्ता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ओम आरोहणम् संस्था की संस्थापिका शेफाली गुप्ता के द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या बेहद ही दुखद है, मोदी सरकार पर पूर्ण भरोसा है कि यथाशीघ्र न्याय कार्यवाई अवश्य करेगी – शेफाली गुप्ता

हज़ारीबाग:-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या पर मंगलवार को झील परिसर के समीप स्थित कैफेटेरिया में ओम आरोहणम् संस्था की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता द्वारा हृदयविदारक घटना में मासूम पर्यटकों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में कैंडल जलाकर एवं बैंड द्वारा प्रस्तुत आत्मीय संगीत द्वारा सामूहिक संवेदना के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। देशभक्ति संगीत की प्रस्तुति वातावरण को भावभीनी कर दिया। ओम आरोहणम् संस्था की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित कर निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर नमन किया। मुख्य रूप से सदर विधायक प्रदीप प्रसाद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने निर्दोष पर्यटकों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। सामुहिक श्रद्धांजलि अर्पित कर मानवता के पक्ष में एक सशक्त संदेश भी दिया। मौके पर ओम आरोहणम् संस्था के संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने संवेदना व्यक्त कर कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या बेहद ही दुखद है। आतंकियों की कायरतापूर्ण एवं अमानवीय घटना निंदनीय है। मोदी सरकार पर पूर्ण भरोसा है कि यथाशीघ्र न्याय कार्यवाई अवश्य करेगी। देश की जनता मोदी सरकार के साथ है। मौके पर आरएसएस के डाॅ टी के शुक्ला, गंगाधर दुबे, आरबी सिंह, श्रद्धानंद सिंह, भाजपा नेता सुदेश चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष विवेक बरियार, विशाल वाल्मीकि, सदर मंडल अध्यक्ष रंधीर पाण्डे, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेणुका साहू, मनीष कुमार, डिफेंस एकाडमी, एनसीसी कैडेट, गुरूकुल, आर्ष कन्या एवं गीता स्कूल के बच्चे सहित हर समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

Live Cricket

error: Content is protected !!