नाबालिग बच्ची के गुमशुदा होने से क्षेत्र में चिंता, सूचना देने वाले को 20 हजार का इनाम।

गिद्धौर,चतरा:चतरा जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर से एक नाबालिग बच्ची के गुमशुदा हो जाने से पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गांगपुर निवासी मुन्नी कुमारी उर्फ रानू कुमारी (उम्र लगभग 15 वर्ष) दिनांक 28 दिसंबर 2025 को अपने घर से पास में ही पिकनिक जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गुमशुदा बच्ची का रंग सांवला है। गुम होने के समय उसने सफेद रंग की फ्रॉक, पजामा तथा पैरों में लाल रंग की चप्पल पहन रखी थी। परिजनों ने बताया कि बच्ची पैर से दिव्यांग है एवं मानसिक रूप से कमजोर भी है, जिस कारण उसकी सुरक्षा को लेकर परिवार सहित स्थानीय लोग गहरी चिंता में हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए गिद्धौर थाना पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों सहित सभी संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है।पुलिस प्रशासन एवं परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल नीचे दिए गए संपर्क सूत्रों पर सूचना दें। सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹20,000/- (बीस हजार रुपये) की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

संपर्क सूत्र :

- थाना प्रभारी, गिद्धौर – 📞 7903616931
- पुलिस निरीक्षक, सदर चतरा – 📞 9572004074
इस संबंध में हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने भी आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि यदि बच्ची के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तुरंत संबंधित थाना को अवगत कराएं।वहीं राष्ट्रीय समाचार भी आम जनता से अपील करता है कि यदि यह बच्ची कहीं भी दिखाई दे, तो राष्ट्रीय समाचार के डेस्क नंबर 📞6203556810 पर संपर्क कर सूचना दें।
Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











